Monday, January 19, 2015

Tum Hamare The Guru Ji - तुम हमारे थे गुरुजी

तुम हमारे थे गुरुजी, तुम हमारे हो।
तुम हमारे ही रहोगे, ओ मेरे प्रीतम।।

हम तुम्हारे थे गुरुजी, हम तुम्हारे है।
हम तुम्हारे ही रहेंगे, ओ मेरे प्रीतम।।

(1)
तुम्हे छोड़ सुन गुरुवर प्यारे, कोई ना मीत हमारो-2
किसके द्वारे जाय पुकारुँ, और न कोई सहारो।।
अब तो आके बाँह पकड़ लो, ओ मेरे प्रीतम।।

तुम हमारे थे गुरुजी, तुम हमारे हो।
तुम हमारे ही रहोगे, ओ मेरे प्रीतम।।

(2)
तेरे कारण सब जग छोड़ा, [(प्यारे) तुम संग नाता जोड़ा]-2
एक बार गुरु हँस के कह दो, [(प्यारे) तू मेरा मै मेरा]-2
साँची प्रीत की रीत निभालो, ओ मेरे प्रीतम।

तुम हमारे थे गुरुजी, तुम हमारे हो।
तुम हमारे ही रहोगे, ओ मेरे प्रीतम।।

(3)
दास की विनती सुन लीजो, ओ गुरुदेव हमारे-2
आखिरी आस यही जीवन की, पूरन करना प्यारे।
एक बार हृदय से लगालो, ओ मेरे प्रीतम।

तुम हमारे थे गुरुजी, तुम हमारे हो।
तुम हमारे ही रहोगे, ओ मेरे प्रीतम।।

- दासानुदास जी

Durga Hai Meri Maa - दुर्गा है मेरी माँ

जयकारा....
शेरोवाली का....
बोल सांचे दरबार की जय।
(१)
दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ-2
बोलो जय माता की...जय हो...2
जो भी दर पे आये....जय हो...
ओ खाली ना जाये....जय हो...
सब के काम है करती...जय हो...
सब के दुखड़े हरती...जय हो...
[ओ मैया शेरोवाली...जय हो...
भर दे झोली खाली...जय हो...]-2
दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ-2

(२)
पूरे करे अरमान जो सारे-2
देती है वरदान जो सारे-2
(अम्बे ज्योताविलये....)
देती है वरदान जो सारे...
दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ-2

(३)
सारे जग को खेल खिलाये-2
बिछड़ो को जो खूब मिलाये-2
(दुर्गे मेहरोवलिये)
बिछड़ो को जो खूब मिलाये....
दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ-2

(शेरोवालिये... मेहरोवलिये  ... पहाडावालिये)

Raghupati Raghav Raja Ram - रघुपति राघव राजाराम

रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम।।
सुंदर विग्रह मेघश्याम, गंगा तुलसी शालग्राम।।
भद्रगिरीश्वर सीताराम, भगत-जनप्रिय सीताराम।।
जानकीरमणा सीताराम, जयजय राघव सीताराम।।

- श्री लक्ष्मणाचार्य रचित
"श्रीनमा रामायानम् " स


(रघुपति राघव राजाराम,
पतित पावन सीताराम
सीताराम सीताराम,
भज प्यारे तू सीताराम
ईश्वर अल्लाह तेरो नाम,
सब को सन्मति दे भगवान)
-(modified)गांधी जी द्वारा प्रचलित

Wednesday, October 8, 2014

Gurudev Mujhko tu dena sahara - गुरुदेव मुझको तू देना सहारा


गुरुदेव मुझको तू देना सहारा,
कहीं छूट जाये ना दामन तुम्हारा-2
गुरुदेव...
गुरुदेव मुझको तू देना सहारा,
कहीं छूट जाये ना दामन तुम्हारा-2
(1)
तेरे प्रेम से....
तेरे प्रेम से ये, छुड़ाती है दुनिया,
इशारों से मुझको बुलाती है दुनिया-2
ना देखूं ये दुनिया का....
ना देखूं ये दुनिया का झूठा नजारा,
कहीं छूट जाये ना दामन तुम्हारा-2
गुरुदेव.....
गुरुदेव मुझको तू देना सहारा,
कहीं छूट जाये ना दामन तुम्हारा-2
(2)
सिवा तेरे दिल मे....
सिवा तेरे दिल में समाये न कोई,
लगी लौ का दीपक बुझाये न कोई-2
तुम्ही मेरे दीपक....
तुम्ही मेरे दीपक, तुम्ही हो उजाला,
कहीं छूट जाये ना दामन तुम्हारा-2
गुरुदेव.....
गुरुदेव मुझको तू देना सहारा,
कहीं छूट जाये ना दामन तुम्हारा-2
(3)
बराबर न तेरे....
बराबर न तेरे कोई और दूजा,
तुम्ही मेरे देव करूं जिसकी पूजा-2
मैंने तो सरबस ....
मैंने तो सरबस तुम पे है वारा
कहीं छूट जाये ना दामन तुम्हारा-2
गुरुदेव....
गुरुदेव मुझको तू देना सहारा,
कहीं छूट जाये ना दामन तुम्हारा-2
(4)
निराशा लिये.....
निराशा लिये सामने आ खड़ा हूँ
प्रभु दास तेरा शरण आ पड़ा हूँ-2
लगालो चरण...
लगा लो चरण, दास हूँ मै तुम्हारा,
कहीं छूट जाये न दामन तुम्हारा-2
गुरुदेव....
गुरुदेव मुझको तू देना सहारा,
कहीं छूट जाये ना दामन तुम्हारा-2

-सावंत सिंह जी (श्रीधर )

Sunday, September 21, 2014

Baba tere bharose - बाबा तेरे भरोसे मेरा परिवार है

(1)
बाबा तेरे भरोसे मेरा परिवार है-
तुही मेरी नाव का मांझी..
तुही मेरी नाव का मांझी , तूही पतवार है।
बाबा तेरे भरोसे मेरा परिवार है...
(2)
हो अगर अच्छा माँझी, नाव फिर पार होती,
किसी की बीच भवर में नही दरकार होती-2
अब तो तेरे हवाले....
अब तो तेरे हवाले, मेरा घर बार है।
बाबा तेरे भरोसे मेरा परिवार है-2
(3)
मैंने अब छोड़ी चिंता, तेरा जो साथ पाया,
तुम्हे जब भी पुकारा अपने ही पास पाया-2
मुझपे अहसान तेरा..
मुझपे अहसान तेरा, बाबा बेसुमार है।
बाबा तेरे भरोसे मेरा परिवार है-2
(4)
मुझको अपनों से बढ़कर, सहारा तूने दिया है,
जिन्दगी भर जीने का गुजारा तूने दिया है-2
मुझपे ओ बाबा तेरा....
मुझपे ओ बाबा तेरा, बड़ा उपकार है।

बाबा तेरे भरोसे मेरा परिवार है-2
बाबा तेरे भरोसे मेरा परिवार है-2

Thursday, September 11, 2014

Tum hamare the Prabhuji - तुम हमारे थे प्रभू जी

तुम हमारे थे प्रभूजी, तुम हमारे हो।
तुम हमारे ही रहोगे, ओ मेरे प्रीतम।।

हम तुम्हारे थे प्रभूजी, हम तुम्हारे है।
हम तुम्हारे ही रहेंगे, ओ मेरे प्रीतम।।

(1)
तुम्हे छोड़ सुन नन्द दुलारे, कोई ना मीत हमारो-2
किसके द्वारे जाय पुकारुँ, और न कोई सहारो।।
अब तो आके बाँह पकड़ लो, ओ मेरे प्रीतम।।

तुम हमारे थे प्रभूजी, तुम हमारे हो।
तुम हमारे ही रहोगे, ओ मेरे प्रीतम।।

(2)
तेरे कारण सब जग छोड़ा, [(प्यारे) तुम संग नाता जोड़ा]-2
एक बार प्रभु हँस के कह दो, [(प्यारे) तू मेरा मै मेरा]-2
साँची प्रीत की रीत निभालो, ओ मेरे प्रीतम।

तुम हमारे थे प्रभूजी, तुम हमारे हो।
तुम हमारे ही रहोगे, ओ मेरे प्रीतम।।

(3)
दास की विनती सुन लीजो, ओ ब्रिजराज दुलारे-2
आखिरी आस यही जीवन की, पूरन करना प्यारे।
एक बार हृदय से लगालो, ओ मेरे प्रीतम।

तुम हमारे थे प्रभूजी, तुम हमारे हो।
तुम हमारे ही रहोगे, ओ मेरे प्रीतम।।

- गोविन्द भार्गव जी

Thursday, July 10, 2014

De de thoda Pyaar - देदे थोड़ा प्यार तेरा

सबसे बड़े भगवान् तुम्ही हो,
मुरली वाले स्याम तुम्ही हो।
आया हूँ तेरे दर पे झोली हूँ पसारा,
प्यार की एक नजर देदे बाबा लिया तेरा सहारा।।
(1)
बाबा देदे थोड़ा प्यार....
बाबा देदे थोड़ा प्यार तेरा क्या घट जायेगा-4
सांवले सलोने......
सांवले सलोने मेरा काम बन जायेगा।
देदे थोड़ा प्यार तेरा क्या घट जायेगा-2
सांवले सलोने......
सांवले सलोने मेरा काम बन जायेगा।
बाबा देदे थोड़ा प्यार तेरा क्या घट जायेगा-2
(2)
दुनिया को छोड़ मैंने तुझको पुकारा-2
तेरा हि भरोसा मुझे तेरा ही सहारा -4
हँसेगा जमाना.......
हँसेगा जमाना तु आज नही आयेगा-2
देदे थोड़ा प्यार तेरा क्या घट जायेगा-2
सांवले सलोने......
सांवले सलोने मेरा काम बन जायेगा।
बाबा देदे थोड़ा प्यार तेरा क्या घट जायेगा-2
(3)
दानी है दयालू तू तो नारायण अवतार है
माया है अपार कोई पाया नही पार है-2
देदे एकबार.......
देदे एकबार मेरा काम बन जाएगा
 देदे थोड़ा प्यार तेरा क्या घट जायेगा-4
सांवले सलोने......
सांवले सलोने मेरा काम बन जायेगा।
देदे थोड़ा प्यार तेरा क्या घट जायेगा-2
(4)
आये है हजारो पापी
आये है हजारो पापी प्यार की निगाहों से,
मेरा भी भण्डार भरपूर है गुनाहों से-2
बोलूँगा तो तुमको.....
बोलूँगा तो तुमको भी बुरा लग जायेगा
देदे थोड़ा प्यार तेरा क्या घट जायेगा-4
सांवले सलोने......
सांवले सलोने मेरा काम बन जायेगा।
देदे थोड़ा प्यार तेरा क्या घट जायेगा-2
(5)
देते हो सभी को मै भी आज लेके जाऊंगा
अरदास की झोली दाता तेरे गुन गाऊंगा
आज ना गुरूजी......
आज ना गुरूजी खाली हाथ ये जायेगा
देदे थोड़ा प्यार तेरा क्या घट जायेगा-4
सांवले सलोने......
सांवले सलोने मेरा काम बन जायेगा।
देदे थोड़ा प्यार तेरा क्या घट जायेगा-2

-श्री सावंत सिंह जी